उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भारत की सरजमीं पर भूटान के योद्धा ने नेपाल को चटाई धूल

प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी नैला कटरा में 23वें राष्ट्रीय दंगल का भव्य आयोजन शनिवार, 11 अक्टूबर को किया गया। इस विशाल दंगल में देश-विदेश के पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए, जिसमें सबसे बड़ी ₹1.5 लाख के इनाम

Story Highlights
  • रसूलाबाद के नैला कटरा में 23वाँ राष्ट्रीय दंगल संपन्न: भूटानी पहलवान चिमचिम डोगरा ने जीता ₹1.21 लाख का इनाम

रसूलाबाद (कानपुर देहात)। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी नैला कटरा में 23वें राष्ट्रीय दंगल का भव्य आयोजन शनिवार, 11 अक्टूबर को किया गया। इस विशाल दंगल में देश-विदेश के पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए, जिसमें सबसे बड़ी ₹1.5 लाख के इनाम की कुश्ती बराबरी पर छूटी।

चिमचिम डोगरा ने जीता दर्शकों का दिल

दंगल की सबसे बेहतरीन कुश्ती भूटान के चिमचिम डोगरा और नेपाल के शंकर थापा (काठमांडू) के बीच हुई। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में चिमचिम डोगरा ने शानदार विजय प्राप्त की और ₹1 लाख 21 हज़ार का इनाम जीतकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। चिमचिम डोगरा ने एक अन्य मुकाबले में देवा (बनारस) को भी चित कर इनाम पाया।

डेढ़ लाख की कुश्ती रही अनिर्णीत

दंगल की सबसे बड़ी ₹1.5 लाख की इनामी कुश्ती नकुल (फिरोजाबाद) और राणा (आगरा) के मध्य हुई, जो निर्धारित समय में किसी परिणाम पर न पहुँच पाने के कारण बराबरी पर छूटी।

महिला पहलवानों का शानदार प्रदर्शन

इस दंगल में महिला पहलवानों ने भी अपना दमखम दिखाया। महिला वर्ग में रितू पहलवान (मेरठ) ने कनक करनाल (पंजाब) को पटककर शानदार जीत हासिल की। वहीं, दिल्ली की पूनम महिला पहलवान ने गाजियाबाद की अंशुल को पराजित कर इनाम जीता।

अन्य प्रमुख परिणाम

दंगल में हुई अन्य कुश्तियां में गोलू मनावा ने अविनाश बरोठी (हसेरन) को, बाबा नागेंद्र ने अमित (बरेली) को, हरिद्वार के शास्त्री जी ने गंगानगर के चंद्रमुखी को, जनकखत के सोनू ने भारामऊ के विजय को, झांसी के श्याम जी ने गाजियाबाद के आशीष को और बिल्हौर के शैलेंद्र ने जनखत के बाबू शंकर को चित कर इनाम हासिल किया।

दंगल का शुभारंभ

दंगल का शुभारंभ आयोजक सपा नेता पुष्पेंद्र यादव व जिला पंचायत सदस्य अंकित यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर करवाया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व सांसद आसकरण संखवार, समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता नीतेंद्र यादव, ज़िलाध्यक्ष अरुण बबलू राजा, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा रामलखन गौतम, पूर्व ज़िलाध्यक्ष वीरसेन यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख वेद व्यास निराला, सुरेश यादव, हाजी फैजान खान, वीरू कुशवाहा, गोपाल गुप्ता, सुरेश सचान समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button