उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

शिवली में थाना समाधान दिवस में एस पी ने सुनीं शिकायतें

कानपुर देहात के शिवली थाना परिसर में शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान एस पी ने व्यापारियों के साथ बैठक कर आगामी दीपावली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने व पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की

Story Highlights
  • व्यापारियों संग की बैठक
  • शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील
  • कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,दिए निर्देश

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली थाना परिसर में शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान एस पी ने व्यापारियों के साथ बैठक कर आगामी दीपावली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने व पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।समाधान दिवस के दौरान कुल दो शिकायतें दर्ज की गईं।एस पी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने शिकायतों को सुनकर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।एस पी ने मौजूद अधिकारियों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के लिए कहा।वहीं इस अवसर पर एस पी ने कस्बे के व्यापारियों संग एक महत्वपूर्ण बैठक की।बैठक के दौरान एस पी ने दीपावली पर्व पर बगैर अनुमति के पटाखे की दुकानें संचालित करने वालों पर कठोर कार्यवाही के आदेश दिए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि पटाखे केवल चिह्नित स्थानों पर ही लगाए जाएं और उनकी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।एस पी ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कोई भी मिष्ठान विक्रेता या अन्य दुकानदार अपनी दुकान में पटाखे न रखें।शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत एस पी ने व्यापारियों और आम जनमानस से बातचीत की।उन्होंने कहा कि पुलिस महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति लगातार जागरूक कर रही है,लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुरुष वर्ग को भी आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।तभी समाज की बहन,बेटियां अपने को सुरक्षित महसूस करेंगी।पुलिस अधीक्षक ने कस्बे के बस स्टॉप और टेंपो स्टैंड के पास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।उन्होंने आम जनमानस से मिलकर पुलिस की कार्यशैली परखी।इस मौके पर उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय,तहसीलदार सुनील कुमार,प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार,इंस्पेक्टर क्राइम शीलेंद्र यादव,पूर्व चेयरमैन राधाकृष्ण, लल्लन बाजपेई,व्यापार मंडल अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री, उमेश यादव,सुनील मिश्रा,चंदन गुप्ता,सोनू यादव,लालजी सोनकर,हिमांशु शर्मा,वीरेन्द्र तिवारी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button