उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

रसूलाबाद कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या से निबटने के लिए पुलिस ने मंगलवार को एक सख्त अभियान चलाया।पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामसिंह और कस्बा इंचार्ज प्रमोद दीक्षित ने पुलिस टीम के साथ मिलकर यह अभियान चलाया

Story Highlights
  • सड़कों से हटाए गए ऑटो, ई रिक्शा और ठेले
  • अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी
  • जाम की समस्या से मिलेगी निजात

पुखरायां।रसूलाबाद कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या से निबटने के लिए पुलिस ने मंगलवार को एक सख्त अभियान चलाया।पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामसिंह और कस्बा इंचार्ज प्रमोद दीक्षित ने पुलिस टीम के साथ मिलकर यह अभियान चलाया।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कस्बा क्षेत्र में सड़कों पर अवैध रूप से खड़े ऑटो,ई रिक्शा,ठेलिया और दुकान के बाहर से अतिक्रमण हटवाया ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।पुलिस टीम ने कस्बे में पैदल भ्रमण कर सड़कों पर फैले अतिक्रमण को चिन्हित किया और उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए।इस दौरान कई स्थानों पर जाम का कारण बन रहे वाहनों को भी हटाया गया।पुलिस की इस कार्यवाही के दौरान दुकानदारों और वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।पुलिस टीम ने उन्हें भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी।कस्बा प्रभारी ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जाएगी।पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या बनीं रहती थी। जिससे वाहन चालकों की मनमानी से लोगों को भारी समस्या से जूझना पड़ता था।आम जनमानस की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह कार्यवाही की गई है।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Related Articles

AD
Back to top button