रसूलाबाद में युवती लापता,नहीं लगा सुराग
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर तरसौली गांव से एक युवती बीते एक अप्रैल 2025 को कहीं लापता हो गई।परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के पश्चात युवती का अभी तक कहीं सुराग नहीं लग सका है।परिजनों की शिकायत पर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लापता युवती की तलाश में जुटी

कानपुर देहात। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर तरसौली गांव से एक युवती बीते एक अप्रैल 2025 को कहीं लापता हो गई।परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के पश्चात युवती का अभी तक कहीं सुराग नहीं लग सका है।परिजनों की शिकायत पर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लापता युवती की तलाश में जुटी हुई है।थाना क्षेत्र के ताजपुर तरसौली निवासी मनोज कुमार ने थाना रसूलाबाद में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री कुमकुम बीते 01 अप्रैल 2025 को घर से अचानक लापता हो गई।काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग सका।कुमकुम की लंबाई करीब 5 फुट 2 इंच है।रंग गेहूंआ है तथा उम्र करीब 21 वर्ष है।पुलिस टीमें गठित कर लापता युवती की तलाश में जुटी हुई है साथ ही पुलिस ने लापता युवती की तलाश के लिए लोगों से भी मदद की अपील की है।पुलिस ने युवती के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर संपर्क सूत्र क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद 9454458305 तथा संपर्क सूत्र प्रभारी निरीक्षक थाना रसूलाबाद 9454403701 पर सूचना देने की बात कही है।प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह ने बताया कि लापता युवती की तलाश में पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।



