अपना देश

राकेश टिकैत की कार पर हमला, भाजपा पर लगाया आरोप

 भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने दावा किया है कि उनकी कार पर बीजेपी के लोगों ने हमला किया है.

भारतीय किसान यूनिनयन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ”राजस्थान के अलवर जिले के ततारपुर चौराहा, बानसूर रोड पर बीजेपी के गुंडों द्वारा जानलेवा हमला किया गया, लोकतंत्र के हत्या की तस्वीरें.”

राकेश टिकैत ने कहा, ”गाड़ी के शीशे को तोड़ दिया गया. बीजेपी के एक विधायक ने लोगों को भेजा था. हाथापाई की गई.  हमारे समर्थकों के साथ मारपीट की गई. उन्हें चोटें आई है. हमारा आंदोलन रुकने वाला नहीं है.”

 

इससे पहले उन्होंने अलवर के हरसोली में आयोजित किसान पंचायत की तस्वीर साझा की थी.

बता दें कि दिल्ली की सीमाओं (टीकरी, सिंघू और गाजीपुर) पर किसान चार महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं. गाजीपुर बॉर्डर के आंदोलन का नेतृत्व राकेश टिकैत के हाथों में है. टिकैत का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार तीन नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

Related Articles

AD
Back to top button