कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राघव अग्निहोत्री ने किया वरिष्ठ नेता खुशीराम पाल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के मूसानगर कस्बे में वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं सभासद सुनील पाल के पिता खुशीराम पाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

Story Highlights
  • मूसानगर के समाजवादी नेता का निधन, क्षेत्र में शोक की छाया

मूसानगर, कानपुर देहात: भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के मूसानगर कस्बे में वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं सभासद सुनील पाल के पिता खुशीराम पाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समाजवादी पार्टी में शोक की गहरा छा गई।

समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री तुरंत मूसानगर पहुंचकर खुशीराम पाल के पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला अर्पित की और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई और कहा कि इस दुख की घड़ी में पार्टी हर समय उनके साथ है।

खुशीराम पाल के अंतिम संस्कार में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष सत्येंद्र पाल, जोनल इंचार्ज वीर सिंह गुड्डू यादव, विधानसभा कोषाध्यक्ष अमन तिवारी, विधायक सचिव विजय शर्मा, बूथ अध्यक्ष उमेश संखवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय जनमानस ने भारी संख्या में शिरकत कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

यह शोक संदेश समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता के दिलों में गहरा दु:ख छोड़ गया है।

Related Articles

AD
Back to top button