कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राघव अग्निहोत्री ने पूर्व विधायक योगेंद्र पाल सिंह को दी श्रद्धांजलि

भोगनीपुर विधानसभा से पूर्व विधायक रहे योगेंद्र पाल सिंह 'बाबू जी' की आज पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने बाबू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

कानपुर देहात: भोगनीपुर विधानसभा से पूर्व विधायक रहे योगेंद्र पाल सिंह ‘बाबू जी’ की आज पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने बाबू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राघव अग्निहोत्री ने कहा कि योगेंद्र पाल सिंह ने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा और भोगनीपुर क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद की। उनके किए गए कार्य आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। बाबू जी की कमी हमेशा महसूस की जाएगी, लेकिन उनके आदर्श हमें सही रास्ते पर चलने का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे। सभी ने बाबू जी के योगदान को याद किया और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

AD
Back to top button