कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राजपुर : अलग-अलग पैकेटों में 15 किलोग्राम गौमांश समेत युवक गिरफ्तार 

राजपुर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सफलता हासिल करते हुए रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक व्यक्ति को अलग अलग पैकेटों में 15 किलोग्राम गौमांश समेत धर दबोचा।

Story Highlights
  • कानपुर देहात पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में हासिल की एक और सफलता

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। राजपुर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सफलता हासिल करते हुए रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक व्यक्ति को अलग अलग पैकेटों में 15 किलोग्राम गौमांश समेत धर दबोचा।

ad2
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।चौकी इंचार्ज रजनीश वर्मा ने बताया कि रविवार शाम अपराध की रोकथाम हेतु वह हमराही हेड कांस्टेबल योगेंद्र कुमार संग कस्बे में अपनी ड्यूटी पर मासूर थे कि तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक व्यक्ति को कस्बे के भाल पुलिया से कुछ दूरी पहले अलग अलग पैकेटों में 15 किलोग्राम गौमांस समेत धर दबोचा।

AD DIVYASI
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।पूंछतांछ में आरोपी ने अपना नाम पता इंतजार पुत्र नसीर निवासी खानपुर थाना कोतवाली जनपद औरैया बताया है।आरोपी ने बताया कि वह खानपुर जनपद औरैया निवासी एक व्यक्ति से गौमांस खरीदकर अलग अलग जगहों पर बेंचता है।वहीं पशु चिकित्सक डॉक्टर गौरव सक्सेना ने प्रथम दृष्ट्या गौमांस की पुष्टि की है।बरामद गौमांस का सैंपल लेने के पश्चात शेष बचे हुए गौमांस को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।थाना प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button