उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

राजपुर में हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की बाइक फिसली,हालत गंभीर

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के मदियापुर गांव के पास मुगल रोड पर शुक्रवार को सड़क पर बाइक फिसलने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के मदियापुर गांव के पास मुगल रोड पर शुक्रवार को सड़क पर बाइक फिसलने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घायल छात्र की पहचान मदियापुर निवासी विनोद कुमार के 15 वर्षीय पुत्र शुभ के रूप में हुई है।शुभ शुक्रवार को पटेल इंटर कॉलेज शेखपुर में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा देकर घर लौट रहा था। मदियापुर गांव के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई।हादसे में शुभ गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने उसे उपचार के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़े- राजपुर में हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की बाइक फिसली,हालत गंभीर

Related Articles

AD
Back to top button