उत्तरप्रदेश

राजस्वकर्मी को पांच हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगेहांथ गिरफ्तार किया

गुरुवार को उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ की अयोध्या इकाई/थाना पुलिस द्वारा एक राजस्वकर्मी को अयोध्या जनपद से पांच हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगेहांथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।

लखनऊ/ अयोध्या। गुरुवार को उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ की अयोध्या इकाई/थाना पुलिस द्वारा एक राजस्वकर्मी को अयोध्या जनपद से पांच हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगेहांथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्राप्त सूचना के अनुसार गुरुवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की अयोध्या इकाई/थाना पुलिस ने एक राजस्वकर्मी को अयोध्या जनपद के कुमार स्वीट हाउस खंडासा मोड़ से पांच हजार रुपए रिश्वत के लेते हुए रंगेहांथ धर दबोचा।आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।पूंछतांछ में आरोपी ने अपना नाम पता विंध्याप्रसाद तिवारी राजस्वकर्मी बलालमऊ इंचार्ज पिटवा तहसील मिल्कीपुर जनपद अयोध्या बताया है।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button