उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

राज्यमंत्री व मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील मैथा में सुनी लोगों की समस्यायें, शिकायतों के समयवद्ध निस्तारण के दिये निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 की अध्यक्षता में तहसील मैथा में आयोजित हुआ। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में राज्यमंत्री व मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतें लंबित न रहे, शिकायतों को गम्भीरता से समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये

कानपुर देहात। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 की अध्यक्षता में तहसील मैथा में आयोजित हुआ। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में राज्यमंत्री व मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतें लंबित न रहे, शिकायतों को गम्भीरता से समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये, सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। इनमें राजस्व विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें 47, पुलिस 07, बीडीओ मैथा 10, पूर्ति निरीक्षक 03, एवं कृषि, डीपीआरओ, विद्युत, सिंचाई, वनाधिकारी की 01-01 शिकायतें प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button