उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

कानपुर नगर में मजदूर सभा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

कानपुर नगर के वृंदावन गार्डन में मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक का जिलाध्यक्ष चौधरी सरनाम सिंह ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर किसानों, मजदूरों और गरीबों की आवाज बुलंद की गई। सभा में भाजपा सरकार की गलत नीतियों पर हमला बोला गया

कानपुर नगर। कानपुर नगर के वृंदावन गार्डन में मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक का जिलाध्यक्ष चौधरी सरनाम सिंह ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर किसानों, मजदूरों और गरीबों की आवाज बुलंद की गई। सभा में भाजपा सरकार की गलत नीतियों पर हमला बोला गया। मजदूर सभा ने ‘पीडीए जन पंचायत’ आयोजित कर लोगों को जोड़ने का निर्णय लिया। प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने संगठन को तीव्र गति से बढ़ाने का आह्वान किया और पार्टी संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।

मजदूरों, गरीबों और हाशिए के लोगों के अधिकारों की लड़ाई

कानपुर देहात। जिलाध्यक्ष चौधरी सरनाम सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से मजदूर सभा ने मजदूरों, गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है।इस दौरान अरविंद यादव, जिला सचिव, सौरभ शर्मा, अनुज यादव,मधुलता यादव एवं रचना सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button