कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जनपद में खाद दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, नमूने लिए गए

जनपद में खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर कृषि विभाग की टीमों ने पूरे जिले में खाद की 26 दुकानों पर अचानक छापेमारी की।

कानपुर : जनपद में खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर कृषि विभाग की टीमों ने पूरे जिले में खाद की 26 दुकानों पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान उर्वरकों की गुणवत्ता जांचने के लिए कई नमूने भी लिए गए।

अलग-अलग टीमों ने की कार्रवाई

उप कृषि निदेशक डॉ. आर.एस. वर्मा के नेतृत्व में उर्वरक निरीक्षकों की टीम ने यह कार्रवाई की। डॉ. वर्मा ने खुद आठ दुकानों पर छापेमारी कर पाँच नमूने लिए। वहीं, जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने सात जगहों पर छापेमारी कर तीन नमूने एकत्र किए। इसके अलावा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन ने छह दुकानों और सहायक आयुक्त राकेश कुमार प्रभाकर ने पाँच जगहों का निरीक्षण किया।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

उप कृषि निदेशक ने बताया कि सभी लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद जो भी विक्रेता दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है कि किसानों को सही गुणवत्ता वाली खाद मिले और कालाबाजारी पर रोक लग सके।

Related Articles

AD
Back to top button