उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दबंगों ने दो लोगों से की मारपीट,एस सी,एस टी एक्ट में फंसाने की दी धमकी

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है।कानपुर नगर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना बाबूपुरवा निवासी दीपक अपनी मोबाइल शॉप के बाहर खड़े थे।इसी दौरान रनियां कस्बे के रहने वाले कन्हैया और छल्लर नशे में धुत होकर वहां आ पहुंचे

Story Highlights
  • रिपोर्ट दर्ज,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। कानपुर नगर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना बाबूपुरवा निवासी दीपक अपनी मोबाइल शॉप के बाहर खड़े थे।

इसी दौरान रनियां कस्बे के रहने वाले कन्हैया और छल्लर नशे में धुत होकर वहां आ पहुंचे।दोनों आरोपियों ने बिना कारण बताए दीपक को गाली गलौज करना शुरू कर दिया।जब दीपक ने विरोध किया तो दोनों ने उस पर हमला कर दिया।शोर सुनकर दीपक का साथी किशन मदद के लिए आया।इस पर आरोपियों तथा दो अन्य साथियों ने मिलकर किशन के साथ भी मारपीट कर दी।आरोपियों ने पीड़ित को पुलिस में शिकायत करने पर एस सी,एस टी एक्ट में फंसाने की धमकी दी।

जब दीपक और किशन वहां से भागने लगे तो कन्हैया ने ईंट से प्रहार कर दिया।जिससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

AD
Back to top button