कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सिकंदरा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

कानपुर देहात के सिकंदरा में देर रात मुगल रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। घटना गोपाल ढाबा के पास हुई, जब एक हार्वेस्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

Story Highlights
  • गोपाल ढाबे के पास हार्वेस्टर ने बाइक को मारी टक्कर, परिवारों में छाया मातम
  • मृतकों में एक की 5 साल पहले हुई थी शादी,पेशे से था ट्रक ड्राइव

कानपुर देहात के सिकंदरा में देर रात मुगल रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गोपाल ढाबा के पास उस समय हुआ जब दोनों युवक ढाबे पर खाना खाने के बाद वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान इकबाल कुरैशी (30 वर्ष) और अमित पाल के रूप में हुई है।

हादसे का विवरण

पुलिस के अनुसार, इकबाल कुरैशी गांधीनगर, सिकंदरा का निवासी था, जबकि अमित पाल मूल रूप से शास्त्री नगर, सिकंदरा का रहने वाला था और वर्तमान में पुखरायां कस्बे में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहकर ट्रक चलाता था। घटना देर रात की है, जब दोनों बाइक से इकबाल को उसके घर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा की ओर से आ रहे एक हार्वेस्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे की सूचना राहगीरों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां मौजूद चिकित्सक पूजा गोयल ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

परिवार में शोक की लहर

अमित पाल की शादी को पांच साल हो चुके थे और वह अपने परिवार का भरण-पोषण ट्रक ड्राइवरी से करता था। हादसे की खबर सुनते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि हार्वेस्टर को कब्जे में ले लिया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दुखद घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

AD
Back to top button