हमीरपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 152वीं जयन्ती धूमधाम से मनाई गई 

भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन को नई दिशा और नई गति देने के साथ-साथ देश को आजादी दिलाने  वाले महापुरुष  राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 152वी जयंती आज जनपद मे धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई।

Story Highlights
  • जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर किया माल्यार्पण।
हमीरपुर,अमन यात्रा :  भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन को नई दिशा और नई गति देने के साथ-साथ देश को आजादी दिलाने  वाले महापुरुष  राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 152वी जयंती आज जनपद मे धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने  पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  व महात्मा गांधी के चित्र पर  माल्यार्पण किया  तथा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनय प्रकाश श्रीवास्तव ,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सहित वहां मौजूद अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एव लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा गोष्ठी में अपने अपने विचार व्यक्त किए।
 इस मौके पर कलेक्ट्रेट में गांधी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए जो पीर पराई जाने रे” का तथा “रघुपति राघव राजा राम”  जैसे अनेक गीतों एवं अन्य राष्ट्रीय गीतों को भी सुना गया। तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व।  लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अनेक विद्वानों ने उनके जीवन परिचय पर अपने विचार व्यक्त किए ।
    इस अवसर पर पांच दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण जिसमे 03 दिव्यांगों को लेप्रोसी किट , 02 दिव्यांगों को स्मार्ट छड़ी वितरित की गई। इसके अलावा कक्षा 10 के 16 छात्रों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा भारत के महान पुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती  का यह दिन हम सब को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  के आदर्शो ,सिद्धांतों पर व उनके सदविचारों को अपनाने के साथ ही उनके पद चिन्हों/ बताए गए मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित करता है ।
 जिलाधिकारी ने महात्मा  गाँधी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर  प्रकाश डाला विशेष रूप से निर्बलों एवं कमजोरों के कल्याण सम्बन्धी”अन्त्योदय” की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के सम्बन्ध में उनके विचारों का परिचय कराया  गया।
दोनों महापुरुष भारत को नई दिशा व नई गति देने वाले महापुरुषों में से एक थे जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी  का हमारे देश को आजादी दिलाने में अप्रतिम योगदान है। सत्याग्रह तथा सविनय अवज्ञा आन्दोलन के माध्यम से उन्होंने सभी वर्गों में आजादी की लौ को प्रज्ज्वलित किया देश की राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता के माध्यम से महात्मा गांधी ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त राष्ट्र बनाने में अप्रतिम भूमिका का निर्वहन किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिवस 02 अक्टूबर हमारे देश के उन सहस्री ज्ञात व अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं क्रान्तिकारियों के प्रति कृतज्ञता जापित करने का बेहतर अवसर देता है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की बलिवेदी पर अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। यह दिन हम सबको राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के आदर्शो सिद्धान्तों व उनके सद्विचारों को अपनाने के साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलने का सुअवसर प्रदान करता है ।
गोष्ठी के पश्चात जिलाधिकारी ने गांधी की दांडी यात्रा की स्मृति में आयोजित होने वाली पदयात्रा को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पदयात्रा  गांधी पार्क तक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस कार्यक्रम का संचालन जलीस खान ने किया। इस मौके पर पर्यावरण मित्र राजेंद्र वीर सिंह चौहान , संयुक्त निदेशक अभियोजन कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों के कर्मचारी मौजूद रहे।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button