कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिलाधिकारी ने बच्चों को खिलाई दवा

आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष अभियान का शुभारम्भ जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा माध्यमिक शिक्षा विद्यालय किशनपुर, माती, कानपुर देहात में बच्चों को दवा खिला कर किया गया।

कानपुर देहात : आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष अभियान का शुभारम्भ जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा माध्यमिक शिक्षा विद्यालय किशनपुर, माती, कानपुर देहात में बच्चों को दवा खिला कर किया गया। बच्चों में कार्यक्रम के प्रति विश्वास जगाने हेतु बच्चों के समक्ष जिलाधिकारी, कानपुर देहात, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आर०सी०एच०, ए०बी०एस०एस० एवं शिक्षिकाओं ने भी कृमि मुक्ति हेतु दवा खायी। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत/सम्मानित भी किया गया।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशानुसार शत प्रतिशत बच्चों को दवा खिलायी जाये, यदि किसी कारणवश कोई बच्चा छूटे तो उसे 14 फरवरी को दवा जरूर खिलाई जाये, इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

इस अवसर पर डा० ए०के० सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर देहात, डा० एस०एल०वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आर०सी०एच०, मनोज पटेल, ए०बी०एस०ए०, राजीव त्रिपाठी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, सामु०स्वा० केन्द्र अकबरपुर सहित स्कूल के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षिकायें उपस्थित थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल लगभग 9,34,000 (01 से 19 वर्ष तक) बच्चों को दवा खिलाई जानी है। आज के दिन कतिपय कारणों से छूटे सभी बच्चो को दिनांक 14.02.2025 को दवा खिलाई जायेगी।

Related Articles

AD
Back to top button