जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रेलवे संपत्ति चुराते दो लोग उरई में गिरफ्तार, 4 हजार का सामान बरामद

रेलवे की संपत्ति चुराने वाले दो व्यक्तियों को उरई रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक देशराज सिंह और उनके हमराह स्टाफ ने गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन लालपुर के अपयार्ड किलोमीटर 1304/20 के पास से इन दोनों को रंगे हाथों पकड़ा।

Story Highlights
  • आरपीएफ ने लालपुर स्टेशन के पास से की कार्रवाई, मामला दर्ज कर जांच शुरू

उरई, जालौन: रेलवे की संपत्ति चुराने वाले दो व्यक्तियों को उरई रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक देशराज सिंह और उनके हमराह स्टाफ ने गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन लालपुर के अपयार्ड किलोमीटर 1304/20 के पास से इन दोनों को रंगे हाथों पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सालिक राम पुत्र ठाकुर दास और शिवम पुत्र रमोले के रूप में हुई है, दोनों राजपुर थाना क्षेत्र के छंगा गेस्ट हाउस के पास, राजपुर के निवासी हैं। इनके पास से रेलवे की 19 पेंडोल क्लिप और 18 पेंडोल क्लिप बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत 4 हजार रुपये आंकी गई है।

आरपीएफ उरई (आउट पोस्ट पुखरायां) में इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

AD
Back to top button