कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बकरा चोरी कर ले रहे शातिर को पुलिस ने दबोचा,भेजा कोर्ट

कानपुर देहात में थाना राजपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चोरी किए गए बकरे समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में थाना राजपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चोरी किए गए बकरे समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए उन्होंने गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर भोगनीपुर कस्बा निवासी अफजल खान को कस्बे से कुछ दूरी पर चोरी किए गए बकरे समेत धर दबोचा।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button