लापता किशोर रामलीला मैदान से सकुशल बरामद,किया परिजनों के सुपुर्द
कानपुर देहात में सिकंदरा थाना पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को परिजनों से बिछड़े एक किशोर को रामलीला मैदान से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया

- परिजन हुए गदगद
- जताया पुलिस का आभार
पुखरायां।कानपुर देहात में सिकंदरा थाना पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को परिजनों से बिछड़े एक किशोर को रामलीला मैदान से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को गजनेर थाना क्षेत्र के मंगला गांव निवासी राजू का सात वर्षीय पुत्र राज अपने परिजनों से बिछड़कर सिकंदरा रामलीला मैदान आ गया था।पुलिस ने लावारिस हालत में घूम रहे किशोर से नाम पता पूंछा तो उसकी पहचान गजनेर थाना क्षेत्र के मंगला गांव निवासी राजू के पुत्र राज के रूप में हुई।किशोर के नाम पते की पुष्टि करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन किशोर को सकुशल देख गदगद हो गए।विधिक कार्यवाही के पश्चात किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।परिजनों ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की।



