उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

लोक तंत्र सेनानी स्व. संतोष शुक्ला बस स्टेशन लोकार्पण के चार महीने बाद भी पड़ा है वीरान

जनपद मुख्यालय कानपुर देहात के अंतर्गत अकबरपुर में नवनिर्मित बस स्टेशन सफेद हाथी साबित हो रहा है क्योंकि अपने उद्घाटन के चार माह बीत जाने के बाद भी यह जनता के उपयोग में नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं अब तो लोग कहने लगे हैं कि क्या यह बस अड्डा वीरान ही पड़ा रहेगा

सुशील त्रिवेदी, अमन यात्रा ब्यूरो। जनपद मुख्यालय कानपुर देहात के अंतर्गत अकबरपुर में नवनिर्मित बस स्टेशन सफेद हाथी साबित हो रहा है क्योंकि अपने उद्घाटन के चार माह बीत जाने के बाद भी यह जनता के उपयोग में नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं अब तो लोग कहने लगे हैं कि क्या यह बस अड्डा वीरान ही पड़ा रहेगा। बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय संतोष शुक्ला का अकबरपुर नगर से विशेष लगाव रहा है और जनमानस में नगर में उनकी मूर्ति स्थापना को लेकर काफी लंबे समय से प्रयास किए जाते रहे हैं जो वर्तमान नगर पंचायत प्रशासन के प्रयास से सफल हो सका और साथ ही जनता का एक और सपना साकार हुआ जिसके क्रम में बस स्टेशन की मांग लंबे समय से प्रतीक्षा में थी वह भी पूरी हो गई और नगर वासियों को लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय संतोष शुक्ला बस स्टेशन की सौगात मिल गई, विधिवत उद्घाटन भी हो गया किन्तु चार महीने बाद भी बस स्टैंड जैसी कोई गति विधि नहीं दिखाई दी अलबत्ता निजी वाहनों जैसे ट्रक,डंपर,बसे, टेंपो, टैक्सी, लोडर आदि ने डेरा जमा लिया है। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लोकार्पण करते समय यह वादा किया था कि कानपुर से औरैया इटावा जाने वाली तथा उधर से लौटने वाली सभी बसें इस बस स्टैंड से गुजरने के लिए व्यवस्था की जाएगी और यहां की जन सुविधाएं बढ़ाई जाएगी किंतु उनका वादा हवा हवाई साबित हुआ आज वहां लगा उद्घाटन का पत्थर भी नगर वासियों को मुँह चिढ़ाते हुए नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर विभागीय लापरवाही की चर्चा करें तो बीते 5 वर्षों से सीएनजी बसों का संचालन हो रहा था जो इस बस स्टेशन के लोकार्पण के दो माह बाद ही अचानक बंद कर दी गई जिससे लगभग 20 हजार आबादी अपने को ठगा सा महसूस कर रही है साथ साथ नगर व्यापार की तो जैसे रीड ही टूट गई,अब तो लोग ऐसा समझने लगे हैं जैसे वे जिला मुख्यालय पर नहीं किसी ग्राम पंचायत में रह रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button