उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

वंशी निवादा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिवार स्तब्ध

कानपुर देहात में बीती रात एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।

Story Highlights
  • विवाहिता की मौत मामले में पुलिस जांच तेज
  • विवाहिता की आत्महत्या से हड़कंप

बृजेंद्र तिवारी,पुखरायां। कानपुर देहात में बीती रात एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना के वंशी निवादा गांव का है।यहां की रहने वाले आनंद यादव की पत्नी रूबी यादव उम्र करीब 33 वर्ष ने बीते शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी होने पर घर में कोलाहल मच गया।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनिल कुमार मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र कराए गए।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button