उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

वट वृक्ष सावित्री व्रत में महिलाओं ने की बरगद पूजा

गुरुवार को तहसील क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र एवं परिवार सुख शांति के लिए वटवृक्ष पूजा विधि विधान से की इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने गर्मी को देखते हुए सुबह है जल्दी बरगद के पेड़ के नीचे पहुंचकर पूजा संपन्न की। भारत देश में हिन्दू परंपरा में स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु और सुखद वैवाहिक पारिवारिक जीवन के लिए तमाम व्रत का पालन करती हैं

घाटमपुर कानपुर नगर। गुरुवार को तहसील क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र एवं परिवार सुख शांति के लिए वटवृक्ष पूजा विधि विधान से की इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने गर्मी को देखते हुए सुबह है जल्दी बरगद के पेड़ के नीचे पहुंचकर पूजा संपन्न की। भारत देश में हिन्दू परंपरा में स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु और सुखद वैवाहिक पारिवारिक जीवन के लिए तमाम व्रत का पालन करती हैं। वट सावित्री व्रत भी सौभाग्य प्राप्ति के लिए एक बड़ा व्रत माना जाता है। यह ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है।

घाटमपुर कस्बे के अलावा तहसील क्षेत्र में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुवार को वट सावित्री अमावस्या के दिन महिलाओं ने अपने पतियों के लंबी आयु के लिए व्रत रखा तथा बरगद के पेड़ और सत्यवान सावित्री की विधि विधान से पूजा अर्चना किया। वहीं पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने अपने व्रत का पारायन किया। बता दें कि इस व्रत में महिलाएं पूजा अर्चना करने के पहले पानी तक भी अपने अंदर ग्रहण नहीं करती हैं।पूजा अर्चना के बाद ही सुहागिन महिलाओं ने पानी और आहार ग्रहण किया। वट सावित्री व्रत की वजह से बुधवार और गुरुवार को खरबूजा काफी महंगा बिका। जहां 10 से 15 रुपये किलो बिकने वाला खरबूजा बुधवार और गुरुवार सुबह 40 से 50 रुपये किलो बिकता देखा गया।.

Related Articles

AD
Back to top button