कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

यूपी बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’: माती में प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद ने गिनाईं बजट 2026-27 की उपलब्धियां

₹10,000 करोड़ का SME ग्रोथ फंड और हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से उत्तर प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार; हर जिले में बनेंगे गर्ल्स हॉस्टल

माती (कानपुर देहात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास और इसे देश के आर्थिक ‘ग्रोथ इंजन’ के रूप में स्थापित करने वाला ऐतिहासिक बजट है। आज बुधवार को माती स्थित सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने बजट के उन दूरगामी बिंदुओं पर चर्चा की, जो यूपी के बुनियादी ढांचे, छोटे उद्योगों और युवाओं के सुनहरे भविष्य की नींव रखेंगे।

कनेक्टिविटी और शिक्षा पर विशेष जोर

प्रभारी मंत्री ने बताया कि बजट में हाई-स्पीड रेल और एक्सप्रेसवे के विस्तार से उत्तर प्रदेश एक बड़े लॉजिस्टिक हब के रूप में उभरेगा। छोटे उद्योगों को मजबूती देने के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड मील का पत्थर साबित होगा। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण और कॉलेजों में आधुनिक AVGC लैब्स की स्थापना युवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। वाराणसी में शिप रिपेयर इकोसिस्टम के विकास से रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘अंत्योदय’ से आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम है।

संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री के साथ मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान और मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में इस बजट को विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला बताया।

 

Related Articles

AD
Back to top button