कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश साहित्य सभा जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मुनि नाथ सचान की अध्यक्षता और कवि संजीव कुलश्रेष्ठ के संचालन में हुआ आयोजन।

पुखरायां( कानपुर देहात) I आज रविवार की शाम उत्तर प्रदेश साहित्य सभा कानपुर देहात इकाई की कार्यकारिणी सभा की बैठक सेवानिवृत्ति शिक्षक इंद्र कुमार सचन (आई0 के0 जी ) के नगर के विवेकानंद नगर स्थित निवास पर इंटर कॉलेज के सेवा निवृत प्रधानाचार्य मुनि नाथ सचान की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसका संचालन कवि संजीव कुलश्रेष्ठ ने किया l जिला कार्यकारिणी सभा की इस बैठक में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के 5 अगस्त को लखनऊ में होने वाले अधिवेशन में पहुंचने के संबंध में और उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के भावी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई I

जिला कार्यकारिणी की सभा में बोलते हुए उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के जिला संयोजक संजीव श्रीवास्तव ‘सार्थक’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश साहित्य सभा प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में साहित्य को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक कर सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करती है जिसमें कलम के सिपाहियों को नए-नए अवसर प्रदान किए जाते हैंl इस अवसर पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश साहित्य सभा कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष संजीव कुलश्रेष्ठ ने कहा कि उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के तत्वाधान में हम किसी भी तरह के सामाजिक, साँस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं जिसमें पूरे जिले की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है और प्रशासन भी हमें पूर्ण सहयोग प्रदान करता है l यही नहीं हम सब प्रशासन के जिला स्तरीय कार्यक्रमों में भी अपनी सहभागिता दर्ज कर सकते हैंl

इस मौके पर उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के जिला उपाध्यक्ष रामसेवक वर्मा, इंद्र कुमार सचन राजकुमार शर्मा, मुनि नाथ सचान, महामंत्री श्रीमती रजनी त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा , संदीप बंसल, संजय सचान, बृजेंद्र तिवारी , आदित्य त्रिपाठी, रणविजय सिंह, मनोज कुमार कटियार आदि सदस्य मौजूद रहे l

 

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मंगलपुर पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद किया


 

Related Articles

AD
Back to top button