उत्तरप्रदेशकानपुरकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

“विश्व कल्याण में भारत की भूमिका”विषय को लेकर अन्तरराष्ट्रीय गोष्ठी सम्पन्न

आज भारत उत्थान न्यास कानपुर द्वारा अंतरर्राष्ट्रीय संगोष्ठी विषय: "विश्व कल्याण में भारत की भूमिका" का आयोजन गूगल मीट पर किया गया। मुख्य अतिथि अमेरिका की उद्यमी पूनम गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज प्रवासी भारतीय समस्त विश्व को अपनी जीवन शैली से प्रभावित व आकर्षित कर रहे हैं जिससे भारत की विश्वसनीयता और बढ़ रही है और पश्चिम देशों के निवासी हमारी संस्कृति से प्रभावित होकर वे भारत भ्रमण कर यहां की रीति रिवाज को भी अंगीकार कर रहे हैं

Story Highlights
  • भारत उत्थान न्यास कानपुर रहा आयोजक

अमन यात्रा ब्यूरो। आज भारत उत्थान न्यास कानपुर द्वारा अंतरर्राष्ट्रीय संगोष्ठी विषय: “विश्व कल्याण में भारत की भूमिका” का आयोजन गूगल मीट पर किया गया। मुख्य अतिथि अमेरिका की उद्यमी पूनम गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज प्रवासी भारतीय समस्त विश्व को अपनी जीवन शैली से प्रभावित व आकर्षित कर रहे हैं जिससे भारत की विश्वसनीयता और बढ़ रही है और पश्चिम देशों के निवासी हमारी संस्कृति से प्रभावित होकर वे भारत भ्रमण कर यहां की रीति रिवाज को भी अंगीकार कर रहे हैं।

b2c2da37 c05c 4146 bab8 c6d1c537fcc6

मुख्य वक्ता नागपुर की डॉ ऋतु तिवारी ने प्राचीन भारतीय ग्रंथों और उपनिषदों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बता कि सभी प्रकार की समस्या और प्रश्नों का हल इनमें मिल सकता है आवश्यकता है उनका स्वाध्याय करने की। विशिष्ट अतिथि अमेरिका से डा स्माली मुक्ता, दुबई से डॉ आरती लोकेश, भोपाल से डा निलिम्प त्रिपाठी और कानपुर से मंजू गुप्ता ने अपने वक्तव्य से श्रोताओं को लाभान्वित किया। लातूर से शुभांगी चौहान, झारखंड से सुशीला कुमारी ने भी वक्तव्य प्रस्तुत किये। अध्यक्षीय वक्तव्य डॉ नवीन मोहनी निगम व धन्यवाद ज्ञापन डॉ गोविंद शंकर निगम ने तथा मंच संचालन सुजीत कुंतल ने किया। यहां न्यास के डा रश्मि दुबे, डॉ प्रत्यूष वत्सला, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, वीरेन्द्र ठाकुर, सुमन सिंह शशी सिंह, महेन्द्र सिंह, धीरज सिंह, चन्द्रकान्ती आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button