कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

विवाहिता एक अबोध बालक संग हुई गुम

सिकंदरा थाना क्षेत्र के करीमनगर बंजारा डेरा निवसिनी एक विवाहिता बीते तीन सितंबर को अपने नाबालिक पुत्र के साथ एक लाख रुपए नगदी समेत गहनें लेकर घर से कहीं चली गई है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। सिकंदरा थाना क्षेत्र के करीमनगर बंजारा डेरा निवसिनी एक विवाहिता बीते तीन सितंबर को अपने नाबालिक पुत्र के साथ एक लाख रुपए नगदी समेत गहनें लेकर घर से कहीं चली गई है।

पीड़ित पति ने थाना पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।थाना क्षेत्र के करीम नगर बंजारा डेरा निवासी रामदयाल पुत्र स्वर्गीय जिलेदार ने शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि बीते तीन सितंबर की सुबह करीब आठ बजे जब वह किसी आवश्यक कार्य हेतु सिकंदरा कस्बा आया हुआ था।

उसी समय मौका पाकर उसकी पत्नी रानी देवी 14 माह के बेटे अक्षय कुमार उर्फ शिरोमणि को लेकर कहीं चली गई है।वह अपने साथ एक लाख रुपया नगदी समेत लाखों के गहने भी साथ ले गई है।काफी खोजबीन के पश्चात भी उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button