उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मीनापुर में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद कानपुर देहात के विभिन्न स्थानों पर व्यापक वृक्षारोपण एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया।शासन की महत्वाकांक्षी पहल एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों,किसानों और आम नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

पुखरायां।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद कानपुर देहात के विभिन्न स्थानों पर व्यापक वृक्षारोपण एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया।शासन की महत्वाकांक्षी पहल एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों,किसानों और आम नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।विकासखंड मलासा के मीनापुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बरौर महेश संखवार,क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा सविता,सियाराम काका,राम मिश्रा ने अपनी अपनी माताओं के नाम पौधे रोपित किए।वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और बढ़ते प्रदूषण,ग्लोबल वार्मिंग तथा जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निबटने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण आवश्यक है।इस अवसर पर गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button