कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रांतीय बैठक लखनऊ विश्वविद्यालय के चाणक्य सभागार में संपन्न

रविवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक लखनऊ विश्वविद्यालय के चाणक्य सभागार में संपन्न हुई। 

अमन यात्रा, कानपुर देहात। रविवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक लखनऊ विश्वविद्यालय के चाणक्य सभागार में संपन्न हुई।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय प्रभारी आदरणीय महेंद्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मला यादव, प्रदेश महामंत्री डॉ ऋषि देव त्रिपाठी, प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह, महामन्त्री भगवती सिंह तथा संगठन मंत्री शिवशंकर द्वारा पदाधिकारियों का मार्ग दर्शन किया गया। संगठनात्मक विस्तार व सदस्यता की योजना रचना, शैक्षिक उन्नयन एवम् शैक्षिक समस्याओं व उनके समाधान पर चर्चा परिचर्चा की गई तथा शैक्षिक समस्याओं के समाधान हेतु निर्णायक संघर्ष की रणनीति बनाई गई।

IMG 20230417 WA0028

साधारण सभा में उत्तरप्रदेश के समस्त जनपदों से सभी संवर्गों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का विस्तृत मार्गदर्शन संगठन की रीति नीति एवं भावी कार्ययोजना को लेकर प्राप्त हुआ। पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति, सामान्य एवं आकांक्षी जनपदों से स्थानांतरण, 17140 18150 वेतन विसंगति, 2004 बैच की पेंशन हेतु सेंट्रल के समान मेमोरेंडम को लागू करने, सहित प्रमुख 38 मांगों पर गम्भीरता से चर्चा हुई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक हित की सूचीबद्ध की गई सभी 38 मांगों को शासन एवं विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखकर निस्तारित कराने का कार्य प्रमुखता से करेगा, यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। आज की प्रांतीय बैठक में जनपद कानपुर देहात से जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, जिला संगठन मंत्री अनन्त त्रिवेदी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष ज्योत्सना गुप्ता ने प्रतिभाग किया।

जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी जी द्वारा कानपुर देहात का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button