फतेहपुरउत्तरप्रदेश

व्यापार मंडल से नाखुश व्यापारियों ने मुर्दाबाद के लगाए नारे, विरोध प्रदर्शन कर चुनाव की किया मांग

हथगांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में कस्बे के व्यापारियों व व्यापार मंडल के बीच एक बैठक अतिक्रमण अभियान को लेकर आयोजित की गई ।

फतेहपुर,अमन यात्रा : हथगांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में कस्बे के व्यापारियों व व्यापार मंडल के बीच एक बैठक अतिक्रमण अभियान को लेकर आयोजित की गई ।जिसमें व्यापारियों के मध्य चल रही वार्ता के पश्चात व्यापार मंडल से नाराज  व्यापारियों ने व्यापार मंडल के खिलाफ मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। और पुनः व्यापार मंडलके गठन की मांग किया।
खागा तहसील क्षेत्र के हथगांव थाना परिसर में  गुरुवार को चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर बैठक की गयी जिसमे कस्बे के रेहड़ी पटरी, गुमटी सहित सभी व्यापारी नगर पंचायत की अधिशासी  अधिकारी मोहिनी केसरवानी व व्यापार मंडल के मनमाने रवैया से नाखुश व्यापारी वर्ग एवं वार्ता के दौरान व्यापार मंडल के महामंत्री के संदिग्ध वार्ता को लेकर नाखुश व्यापारियों ने विरोध प्रकट किया। और थाने से बाहर निकलकर सड़क पर जमकर नारे बाजी करने लगे। और व्यापारियों ने विरोध प्रकट करते हुए नए व्यापार मंडल के अध्यक्ष के चयन की मांग करने लगे। जिससे उनको सही न्याय मिल सके । वही थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों से अनुरोध किया गया है। शासन के आदेशानुसार कार्यवाही की जाएगी।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री राजेश सिंह, अनिल शुक्ला, सैयद रेहान अहमद, आकाश साहू ,पवन माली, आगेंद्र साहू, जसीम अहमद, अरविंद साहू, दीपू साहू, अजय गुप्ता ,अख्तर अली ,वाजिद अली, अफसर अली, यार मोहम्मद, महेंद्र प्रजापति, सुरेश गुप्ता, सुशील गुप्ता मोती गौतम, अभिजीत दिवाकर सहित लगभग आधा सैकड़ा व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button