उत्तरप्रदेश

शर्मनाक : शादी में शराब का इंतजाम नहीं कर पाया दूल्हा, दोस्तों ने की हत्या

दूल्हा बबलू की शादी में शराब का इंतजाम नहीं होने के लेकर अपने दोस्तों से बहस हुई, फिर मारपीट हुई और अंत में दोस्तों ने उसे छुरा घोंप दिया.

पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेश सिंह ने बुधवार को बताया कि मुख्य अभियुक्त नरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पांच अन्य अभी भी फरार हैं. उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

शाहजहांपुर में जमीन विवाद में गोली चली

शाहजहांपुर जिले में भी जमीन कब्जे को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने गोली मारकर एक दलित की कथित रूप से हत्या कर दी. घटना में तीन महिलाओं समेत चार लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निपुण अग्रवाल ने बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र के कसारी गांव में पालेज की जमीन को लेकर दो समूहों के बीच मंगलवार शाम कुछ विवाद हो गया था बाद में मामले को किसी तरह समझा बुझा कर खत्म करा दिया गया.

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह एक समूह के लोगों ने दुर्गपाल नामक व्यक्ति के घर पर गोलियां चला दीं जिसमें दुर्गपाल (35) की गोली लगने से मौत हो गई जबकि उसके ही परिवार की लल्ली देवी, बबली, यादराम समेत चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने आरोपी देवेंद्र सिंह और अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सोनू फरार है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button