उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल,भेजा गया जिला अस्पताल

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसा शनिवार देर शाम कैरामऊ गांव के सामने इटावा कानपुर नेशनल हाइवे पर हुआ।जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घायलों की पहचान डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवाँ गांव निवासी कौशलेंद्र के पुत्र प्रकाश व थानसिंह के पुत्र श्रीराम तथा शिवली थाना क्षेत्र के कैरानी गांव निवासी धनपत के पुत्र अरुण के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को हाइवे एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

चौकी प्रभारी मुँगीसापुर अरविंद तिवारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।परिजनों को सूचना भेज दी गई है।हादसे में शामिल अज्ञात वाहन तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button