कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिक्षक विनोद कुमार मिश्रा को भावभीनी विदाई, शिक्षा जगत ने किया सम्मानित

कानपुर देहात के श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां में आज प्रवक्ता विनोद कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक भावभीना समारोह आयोजित किया गया।

Story Highlights
  • श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां में सेवानिवृत्ति समारोह, शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों ने दी शुभकामनाएं

कानपुर देहात के श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां में आज प्रवक्ता विनोद कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक भावभीना समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी, प्रबंधक श्री प्रकाश द्विवेदी, पूर्व प्रधानाचार्य बीके अग्रवाल, वर्तमान प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार द्विवेदी, जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट श्री राजेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री आदर्श सचान, जिला कोषाध्यक्ष नंदलाल पाल, जिला उपाध्यक्ष पन्नालाल जी, विपिन त्रिपाठी, प्रभात वाजपेई, नीरज तिवारी, जिला संयुक्त मंत्री बृजेंद्र रावत, जिला संयुक्त मंत्री महेंद्र प्रजापति सहित जनपद कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्रबंध समिति के सदस्यों ने एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने प्रांतीय मंत्री विनोद कुमार मिश्रा का इस अवसर पर भव्य स्वागत किया एवं प्रेम और स्नेह प्रदर्शित किया।

  • गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति:
    • कार्यक्रम में जनता इंटर कॉलेज गौरी करन के पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र कटियार, पूर्व प्रधानाचार्य सुशील कटियार, संजय त्रिपाठी, प्रदीप सचान, मनोज गौतम, एसके गुप्ता, साहूकार सिंह, राम बहादुर, सुशील प्रजापति, नवीन प्रजापति, स्वतंत्र पासवान, गीता सचान, नमिता जी, शिखा प्रकाश, पुष्पेंद्र पांडे, श्रीधर शुक्ला, राज नारायण दीक्षित पूर्व प्रधानाचार्य, सूर्यकांत मिश्रा, अरविंद वर्मा, रामस्वरूप चंसौरिया सहित अनेक गणमान्य शिक्षक शिक्षिका बहने एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • भावपूर्ण कार्यक्रम:
    • कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता महेंद्र प्रजापति जी ने किया।
    • सेवानिवृत्त शिक्षक को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

यह समारोह विनोद कुमार मिश्रा के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक अवसर था।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button