कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा 12 नवंबर को प्रस्तावित धरना स्थगित किया जाता है: विजय कुमार द्विवेदी अध्यक्ष

महा संघ के प्रतिनिधि मंडल को वार्ता हेतु 10 नवंबर को बुलाया

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: शिक्षा निदेशक (माध्यमिक)उत्तर प्रदेश शिविर कार्यालय लखनऊ ने शिक्षक एक्टर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को सूचित किया है कि वह अपनी मांगों के समर्थन में विस्तृत चर्चा के लिए 10 नवंबर को शिविर कार्यालय लखनऊ में उपस्थित हो सकते हैं जिसका संज्ञान लेते हुए महासंघ की ओर से 12 नवंबर को प्रस्तावित धरना स्थगित किए जाने की घोषणा की गई है।

अब 10 नवंबर को होने वाली चर्चा वार्ता को दृष्टिगत रखते हुए आगे की रणनीति तय की जाएगी। ज्ञातव्य है कि शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश से  प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला, कानपुर देहात जिलाध्यक्ष श्री राजेश कुमार पाण्डेय, कानपुर देहात कोषाध्यक्ष केशव पाठक, प्रचार मंत्री औरैया साहिल शर्मा जी एवं अन्य साथियों के साथ संगठन की 8 सूत्रीय मांगों को लेकर के वार्ता हुई और आगामी 12 नवंबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन के संबंध में अवगत कराया गया।

जिस पर शिक्षा निदेशक ने पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि वार्ता बैठक कर मांगों पर विचार-विमर्श करके आपकी जायज मांगों का नवीन प्रस्ताव तैयार कराते हुए शासन को भेज दिया जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल में शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव अवधेश मिश्र भी उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button