उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

शिवली में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरी दरियाव गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरी दरियाव गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतका की पहचान भगतसिंह की पत्नी अंजनी के रूप में हुई है।अंजनी ने बुधवार शाम अपने कमरे में छत में लगे कुंडे के सहारे फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौत हो गई।मृतका के पति भगतसिंह मैथा तहसील क्षेत्र में मजदूरी का काम करते हैं।जब वह दोपहर के भोजन के लिए लौटे तो उनके चार वर्षीय पुत्र रुद्र ने बताया कि मां कहीं दिखाई नहीं दे रही है।जिसके बाद भगत सिंह ने अंजनी की तलाश की तो कमरे में मोबाइल पर गाना बजते हुए पाया।वहां अंजनी का शव फंदे से लटका हुआ था।घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।पिता रामशंकर,मां गीता,भाई कृष्णा व कैलाश का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में मामला आत्महत्या का सामने आया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button