उत्तरप्रदेशकानपुर देहात

दस्तमपुर ने महमूदपुर को तथा मुँगीसापुर ने अहरौली को किया परास्त,दर्शक हुए रोमांचित

कानपुर देहात के बरौर कस्बे के जेबीसी मैदान में जय भारत क्रिकेट क्लब तथा पटेल क्लब के संयुक्त तत्वाधान में चल रही 10 दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन शनिवार को प्रतियोगिता में कुल चार मैच खेले गए

Story Highlights
  • बरौर टूर्नामेंट

पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर कस्बे के जेबीसी मैदान में जय भारत क्रिकेट क्लब तथा पटेल क्लब के संयुक्त तत्वाधान में चल रही 10 दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन शनिवार को प्रतियोगिता में कुल चार मैच खेले गए।पहला मैच दस्तमपुर व महमूदपुर टीम के मध्य खेला गया।दस्तमपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित आठ ओवर में 72 रन बनाकर महमूदपुर की टीम के सामने जीत के लिए 73 रनों का लक्ष्य रखा।जवाब में महमूदपुर की टीम मात्र 57 रन ही बना सकी और मैच दस्तमपुर के पाले में रहा।दूसरा मैच मुँगीसापुर व अहरौली के मध्य खेला गया।टॉस मुँगीसापुर की टीम ने जीता तथा गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।अहरौली की टीम ने बल्लेबाजी कर मुँगीसापुर टीम के सामने जीत के लिए 78 रनों का लक्ष्य रखा।लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुँगीसापुर की टीम ने छः ओवर में ही मैच अपने पाले में कर लिया।

इस दौरान मैच देखकर दर्शक रोमांचित हो गए।मैच में निर्णायक की भूमिका सनी सचान,विकास सचान,गुड्डू सचान तथा प्रतीक वर्मा ने निभाई।कमेंट्रेटर की भूमिका गुरई अवस्थी तथा संदीप ने वहीं स्कोरर की भूमिका संगम सचान तथा आशीष ने निभाई।इस मौके पर अमरनाथ सचान,मन्नन पांडेय,अमन सचान,शीलू कश्यप,विशाल कश्यप,रिंकू कश्यप,अनुकल्प कश्यप,हीरालाल,अमित कश्यप,आदित्य,युवराज,हैप्पी,लाले समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button