उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

शिवली में स्कूली वाहन खड्ड में पलटा,09 छात्र घायल

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक स्कूली वाहन के खड्ड में पलट जाने से उसमें सवार एसजीएम चिल्ड्रन एकेडमी के नौ छात्र घायल हो गए।घायलों में तीन की हालत गंभीर देख उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया गया है

Story Highlights
  • तीन की हालत नाजुक
  • घायल छात्रों को भेजा गया अस्पताल
  • चालक हिरासत में
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां। कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक स्कूली वाहन के खड्ड में पलट जाने से उसमें सवार एसजीएम चिल्ड्रन एकेडमी के नौ छात्र घायल हो गए।घायलों में तीन की हालत गंभीर देख उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया गया है।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।घटना मैथा कस्बे में संचालित एसजीएम चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल से संबंधित है।स्कूल की ईको कार सुबह बच्चों को लेने गई थी।जरैलापुर गांव से आधा दर्जन बच्चों को लेकर लौटते समय गांव के बाहर हथिका मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।दुर्घटना में घायल छात्रों में जरैलापुर निवासी अमन पाल 12 वर्ष,पंकज पाल 12 वर्ष,उत्कर्ष पाल 9 वर्ष,तान्या पाल 11 वर्ष, निशु पाल 11 वर्ष,रोशनी 13 वर्ष और रितेश पाल 7 वर्ष शामिल हैं।जिनमें अमन पाल,सीटू पाल और उत्कर्ष की हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।पुलिस ने कार चालक रूरा थाना क्षेत्र के बालेथा निवासी विजय बहादुर को हिरासत में ले लिया है।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है।चालक को हिरासत में लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button