कानपुर देहात

रसूलाबाद में जहरीले सर्प के डसने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

परिजनों में मचा कोहराम गांव में पसरा सन्नाटा

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में सर्पदंश के चलते एक किसान की मौत हो गई।किसान अपनी भैंस के लिए खेत पर भूसा लेने गया था तभी उसे जहरीले सर्प ने डस लिया।उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी रामगोपाल के पुत्र न्यारेलाल 40 वर्ष के रूप में हुई है।

वह खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।रोज की तरह वह खेत पर गए थे और खेत पर बने कमरे में अपनी भैंस के लिए भूसा निकाल रहे थे कि इसी दौरान उनका पैर वहां छिपे एक जहरीले सर्प पर पड़ गया।जिसने उन्हें डस लिया।हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद ले गए।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत किसान को मृत घोषित कर दिए।

किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।ग्रामीणों के मुताबिक मृतक न्यारेलाल मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे।उनकी आकस्मिक मृत्यु से गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

AD
Back to top button