उत्तरप्रदेशकानपुर देहात

श्री रामलीला समिति अकबरपुर की वार्षिक बैठक में 45 लाख का आय व्यय प्रस्तुत     

जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर नगर पंचायत की ऐतिहासिक रामलीला समिति का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ जिसमें पूर्व कार्यकारिणी की दोबारा ताजपोषी कर दी गई। इसके पूर्व साधारण सभा की संपन्न बैठक में 45 लाख रुपए का आय-व्यय बजट प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया।

Story Highlights
  • कुशल संचालन को लेकर पूर्व समिति को दोबारा दिया गया अवसर 
  • सूर्य कान्त त्रिपाठी रहेंगे अध्यक्ष अमित राजपूत महामन्त्री

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर नगर पंचायत की ऐतिहासिक रामलीला समिति का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ जिसमें पूर्व कार्यकारिणी की दोबारा ताजपोषी कर दी गई। इसके पूर्व साधारण सभा की संपन्न बैठक में 45 लाख रुपए का आय-व्यय बजट प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया।

ये भी पढ़े-   स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस

उल्लेखनीय है कि साधारण सभा के द्वारा पिछली कार्यकारिणी की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सूर्यकांत त्रिपाठी को अध्यक्ष और अमित राजपूत को ही महामंत्री पद पर चयनित घोषित करने के साथ पूरी कार्यकारिणी आगामी वर्ष के लिए तय कर दी गई। इस अवसर पर उपस्थित सतीश शुक्ला और गोपाल श्रीवास्तव एडवोकेट ने भी रामलीला और मेले के संबंध में अपने सुझाव रखे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता नीकू,प्रदीप कुमार पांडेय, जितेन दुबे जी बिट्टू, आशीष श्रीवास्तव मोनू, महामंत्री अमित राजपूत, मंत्री विमलेश कुमार सविता एडवोकेट, सत्यम ओमर एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अनूप त्रिपाठी गोरे, मीडिया प्रभारी मनी गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य रामजी मिश्रा एवं बिपिन चंद्र दीक्षित एडवोकेट के अलावा पवन सचान भी उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button