कानपुर देहात

वैक्सीनेशन सेंटर भिखनापुर में ताला बन्द होने पर डीएम ने जताई नाराजगी, कार्यवाही के दिये निर्देश

जनपद के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह जनपद के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम भिखनापुर में बनाए गए 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वैक्सीनेशन सेंटर का  औचक निरीक्षण करते हुए किया.

कानपुर देहात,अमन यात्रा। जनपद के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह जनपद के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम भिखनापुर में बनाए गए 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वैक्सीनेशन सेंटर का  औचक निरीक्षण करते हुए किया, निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय भिखनापुर वैक्सीनेशन सेन्टर में ताला लटकता मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि चिलचिलाती धूप में जहां जनपद के वैक्सीनेशन सेंटरों की व्यवस्था को बेहतर करने को लेकर लगातार निरीक्षण किये जा रहे है, पर वहीं आराम तलब अधिकारी इस कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहे.

वहीं जिलाधिकारी ने संबंधित वैक्सीनेशन सेन्टर के नोडल अधिकारी डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र का एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये है तथा संबंधित वैक्सीनेशन सेंटर में लगाये गये कर्मियों से भी स्पष्टीकरण तलब के निर्देश दिये है। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button