तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, परिजन बेहाल
सिकंदरा हाईवे पर सोमवार की शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी और उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

- पुलिस कार्यवाही में जुटी, हाइवे पार करते समय हुआ हादसा
रनियां। कानपुर – सिकंदरा हाईवे पर सोमवार की शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी और उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
रायपुर निवासी तोताराम तिवारी उम्र लगभग 80 वर्ष खेती किसानी करते थे। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से वह अस्वस्थ थे, सोमवार की शाम घर से पैदल निकलकर हाईवे पर कर एक मेडिकल स्टोर पर वह दवा लेने गए थे। दवा लेने के बाद पैदल ही घर वापस घर लौट रहे थे, तभी कानपुर से झांसी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया व मौके से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर ने टक्कर मारी है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर रनिया थाने के उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह व रामवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तथा बुजुर्ग को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके घर घटना की खबर पहुंची तो उनके पुत्रों सुशील, सुनील व अन्य महिलाएं रोने बिलखने लगे। तोताराम की पत्नी की कुछ सालों पहले ही मृत्यु हो चुकी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रनिया एसएन सिंह ने बताया कि मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।



