उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत

घाटमपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत खराब हुई। परिजन युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाये। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत्यु घोषित कर दिया

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत खराब हुई। परिजन युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाये। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं परिजन युवक का पोस्टमार्टम कराने से पुलिस से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत माँगटा निवासी शिवनारायण उम्र 25 वर्ष पुत्र शंकर अपनी पत्नी रेखा के साथ अपनी मौसी के पुत्र नीरज के घर घाटमपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में होली के समय पर आए थे। तब से युवक अपनी पत्नी के साथ गोपालपुर गांव में ही बना हुआ था। गुरुवार को अचानक युवक की तबीयत खराब हुई। पत्नी रेखा परिजनों के साथ घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत्य घोषित कर दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस परिजनों को शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के लिए समझने के प्रयास में जुटी हुई थी।.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button