सजेती में आग का तांडव, दस बीघा खड़ी फसल जली
किसान क्षेत्र में गत दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। इधर, खेतों में फसल में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिससे वह काफी आहत हैं। शनिवार की दोपहर सजेती क्षेत्र में आग ने अपना तांडव मचाया

- - ओला वृष्टि और बारिश के बाद आग का कहर
घाटमपुर (कानपुर)। किसान क्षेत्र में गत दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। इधर, खेतों में फसल में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिससे वह काफी आहत हैं। शनिवार की दोपहर सजेती क्षेत्र में आग ने अपना तांडव मचाया। दो जगहों पर खेतों में खड़ी फसल दस बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों और किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पहली घटना दोपहर करीब 11.30 बजे ग्राम डोहरू में हुई। जहां बिजली के तारों में हुई शार्ट सर्किट से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने गांव वालों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान डोहरू गांव निवासी राजकुमार और उसके भाई अमोल के चार बीघा खेत में खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने की दूसरी घटना दोपहर बाद करीब दो बजे के आसपास सजेती थानाक्षेत्र के ही निबियाखेड़ा गांव में हुई। जहां सुधीर दीक्षित की दो बीघा पांच बिस्वा एवं रामकुमार अवस्थी की लगभग 3 बीघा गेहूं की खेतों में खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
फोटो- आग से जली फसल।



