कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश करेंगे ऐतिसाहिक व विराट दंगल का शुभारम्भ 

11 अक्टूबर को होने वाला  ऐतिसाहिक व विराट दंगल की तैयारियां व प्रचार प्रसार जोरो से चलने लगा है। इस बार विराट दंगल में सपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष पहुँचकर दंगल का शुभारंभ करेंगे यह जानकारी दंगल आयोजक पुष्पेंद्र यादव के पुत्र बिरुहन जिला पंचायत सदस्य अंकित यादव ने मीडिया को दी है।

Story Highlights
  • विराट दंगल का आयोजन 11 अक्टूबर से होगा 

अमन यात्रा, रसूलाबाद : 11 अक्टूबर को होने वाला  ऐतिसाहिक व विराट दंगल की तैयारियां व प्रचार प्रसार जोरो से चलने लगा है। इस बार विराट दंगल में सपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष पहुँचकर दंगल का शुभारंभ करेंगे यह जानकारी दंगल आयोजक पुष्पेंद्र यादव के पुत्र बिरुहन जिला पंचायत सदस्य अंकित यादव ने मीडिया को दी है।

 

जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के नैला कटरा गांव में हर साल की भांति इस साल भी विराट दंगल का आयोजन 11 अक्टूबर को होने जा रहा है। जिसको देखते हुए रसूलाबाद सहित आसपास जिलों में भी इसकी चर्चा जोरों से हैं।यह विराट दंगल कई सालों से होता चला आ रहा है इस दंगल में देश के जाने-माने पहलवान आकर अपना दमखम दिखाते है। और पहलवानों की प्रत्येक कुश्ती बड़ी से बड़ी रखी जाती है। इस विराट दंगल में आसपास क्षेत्र से लाखों की संख्या में पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए लोग पहुँचते है। दंगल सुबह 10:00 बजे से लेकर और शाम ढलते तक बराबर चलता रहता है।इस बार विराट दंगल का शुभारंभ करवाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुँच रहे है उनके साथ कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। दंगल आयोजक सपा के वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र यादव ने बताया है की। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने को लेकर विराट दंगल की तैयारी पिछले एक सप्ताह से जोरों से चल रही हैं। दर्शकों के बैठने के समुचित व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button