सपा नेता नरेन्द्र पाल सिंह ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की
आज, विधानसभा भोगनीपुर के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व प्रत्याशी नरेन्द्र पाल सिंह 'मनुभैया' ने क्षेत्र के दो गांवों में शोक संवेदना व्यक्त की।

कानपुर देहात: आज, विधानसभा भोगनीपुर के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व प्रत्याशी नरेन्द्र पाल सिंह ‘मनुभैया’ ने क्षेत्र के दो गांवों में शोक संवेदना व्यक्त की।
मनुभैया ने सबसे पहले ग्राम बील्हापुर में हाजी रफीउल्लाह के निधन पर उनके परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद, वह ग्राम नयापुरवा (नगसिया) पहुँचे, जहाँ उन्होंने समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सुरेश यादव उर्फ लल्ली के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार से मिलकर ढाढस बँधाया।
इस दुखद मौके पर उनके साथ कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें पूर्व प्रधान अब्दुल रहमान, पूर्व प्रधान रहीश कुरैशी, प्रधान विनय यादव, प्रधान अजय यादव, पूर्व प्रधान मुन्ना खान, पूर्व प्रधान रामसेवक यादव, पूर्व प्रधान बुद्ध सिंह, भुट्टू खान, असगर हुसैन, अजील्लाह, भोलू, फैजान खान, मुजीब खान, तौकीर खान, देव सिंह, राकेश यादव, मुलायम सिंह, भीम यादव, आदित्य यादव, केके यादव, पप्पू यादव और कल्लू यादव शामिल थे।
नरेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी समाजवादी पार्टी उनके परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
ये भी पढ़े- सपा नेता लाखन सिंह यादव का 70वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया



