सपा नेता राघव अग्निहोत्री ने माता रानी की आरती कर लिया आशीर्वाद
पुखरायां और पंचलख में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में हुए शामिल

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी के भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने आज पुखरायां और पंचलख में माता रानी की आरती कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने इन आयोजनों के माध्यम से क्षेत्रवासियों से भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
राघव अग्निहोत्री ने सबसे पहले कस्बा पुखरायां के वार्ड नंबर 8, नई बस्ती में मां दुर्गा सेवा समिति द्वारा आयोजित जागरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी और विधानसभा सचिव विजय शर्मा उर्फ जीतू पंडित द्वारा आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने मां जगदंबा की आरती की और कार्यक्रम की सराहना की।

इसी क्रम में, राघव अग्निहोत्री ने ग्राम पंचलख में पहुंचकर माता रानी के भव्य पंडाल में आरती की। इस दौरान जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने भव्य जागरण कार्यक्रम का फीता काटकर और विधि विधान से पूजन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम आयोजक कमेटी ने फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर कार्यक्रम कमेटी के संस्थापक कल्पेश पाठक, अध्यक्ष गगन गुप्ता, उपाध्यक्ष राजकिशोर पाल, कोषाध्यक्ष रमन पाल और व्यवस्थापक रौनक तिवारी सहित बड़ी संख्या में माता रानी के भक्तगण, क्षेत्रवासी और सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- आजम खान की रिहाई पर सपाई कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न



