कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सपा नेता राघव अग्निहोत्री और बबलू राजा ने जगत सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा और विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने आज पुखरायां के किसान सेवा आश्रम निवासी जगत सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था।

Story Highlights
  • हृदय गति रुकने से हुआ था पूर्व परिवहन कर्मचारी का निधन

कानपुर देहात, पुखरायां: समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा और विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने आज पुखरायां के किसान सेवा आश्रम निवासी जगत सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था।

सूचना मिलते ही दोनों नेता उनके निवास पर पहुंचे और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और हर संभव मदद के लिए तैयार है।

जगत सिंह यादव परिवहन विभाग के पूर्व कर्मचारी थे और सेवानिवृत्ति के बाद किसान सेवा पुखरायां में रह रहे थे। वे एक बहुत ही सज्जन और सामाजिक व्यक्ति थे, जो हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहते थे।

उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने वालों में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित यादव, सुरेंद्र यादव, अमन तिवारी, जीतू शर्मा, राजेश कुमार, इंद्र कुमार शर्मा, गंगा यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

AD
Back to top button