कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

समाजसेवी योगेंद्र द्विवेदी रामू दादा का बीमारी के चलते निधन

पुखरायां कस्बा निवासी समाजसेवी योगेंद्र द्विवेदी रामू दादा का रविवार भोर पहर बीमारी के चलते निधन हो गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया तथा मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।दोपहर के समय मूसानगर के हलिया घाट पर विधि विधान के साथ शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Story Highlights
  • क्षेत्रवासियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुखरायां कस्बा निवासी समाजसेवी योगेंद्र द्विवेदी रामू दादा का रविवार भोर पहर बीमारी के चलते निधन हो गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया तथा मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।दोपहर के समय मूसानगर के हलिया घाट पर विधि विधान के साथ शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।रविवार को कस्बा निवासी समाजसेवी योगेंद्र द्विवेदी रामू दादा का बीमारी के चलते निधन हो गया।

उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनके नगर पालिका स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दुख की इस घड़ी में परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।दोपहर के समय मूसानगर के हलिया घाट में विधि विधान के साथ शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने अंतिम यात्रा में पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी तथा मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

इस मौके पर नगरवासी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। विद्यार्थी जीवन से ही संघ के संपर्क में आकर क्षेत्र में अनेक शाखाओं को विकसित किया, इतना ही नहीं तो राजनीति में आकर वह भारतीय जनता पार्टी के नगर नगर पालिका पुखरायां में पार्षद भी बने। हालांकि उनका नाम कानपुर देहात जिला अध्यक्ष के लिए भी चला किंतु स्वास्थ्य कारणवश उन्होंने अपने को वापस कर मनोज शुक्ल को आगे बढ़ाने का काम किया। वर्तमान में वह रेलवे सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में पुखरायां रेलवे स्टेशन के विकास के लिए समर्पित रहे।

उन्होंने अपने पैतृक गांव गौर में गौर कृष्ण धाम की स्थापना भी कराई जहां पर हजारों कृष्ण भक्त कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।उल्लेखनीय है कि उनके निधन पर जनपद के अनेक क्षेत्रों से उनके शुभेक्षु श्रद्धा-सुमन अर्पित करने पहुंचे।इस अवसर पर उनके अग्रज प्रकाश जी जो रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय के प्रबंधक हैं, भारतीय जीवन बीमा निगम के अवकाश प्राप्त अधिकारी और उनके अनुज शैलेंद्र द्विवेदी के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहजिला संघचालक शिव शंकर शुक्ल, सुशील त्रिवेदी,राजेश कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महासचिव विद्यासागर त्रिपाठी,राम कृष्ण जी आदि अनेक प्रमुख लोग उपस्थित हुए।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button