सहारनपुर में होने वाली किसान पंचायत में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, सरकार पर साधेगी निशाना
सहारनपुर के चिलखाना में होनी वाली किसान पंचायत में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सरकार को घेरेंगी. किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस के पास यूपी में सियासी जमीन मजबूत करने का ये बड़ा मौका है.
सहारनपुर,अमन यात्रा : कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है. वहीं, किसानों को एकजुट करने के लिये सहारनपुर के चिलखाना में कल यानि बुधवार को किसान पंचायत बुलाई गई है. इस पंचायत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी. बता दें कि, दिल्ली में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. वहीं केंद्र सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका है.
जानकारी के मुताबिक, चिलकाना में इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी चल रही है. कार्यक्रम के संयोजक पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद की माने तो प्रियंका गांधी 10 फरवरी को शाकंभरी देवी व रायपुर होते हुए दोपहर 12 बजे चिलकाना पहुंचेंगी. यहां प्रियंका गांधी पंचायत को संबोधित भी करेंगी. कांग्रेस नेता की किसानों से जुड़ी उत्तर प्रदेश में ये पहली जनसभा होगी.
Congress leader Priyanka Gandhi Vadra to attend Kisan Panchayat in Chilkhana, Saharanpur district tomorrow
(file photo) pic.twitter.com/x1XywkXu3S
— ANI UP (@ANINewsUP) February 9, 2021