उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात के मुबारकपुर लाटा में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग,50 हजार नगदी समेत लाखों रुपए का नुकसान

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के मुबारकपुर लाटा गांव में बीते बुधवार की रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक घर का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।आग बुझाने के प्रयास में एक पड़ोसी भी मामूली रूप से झुलस गया।घटना देर रात करीब दो बजे हुई

रनियां।कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के मुबारकपुर लाटा गांव में बीते बुधवार की रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक घर का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।आग बुझाने के प्रयास में एक पड़ोसी भी मामूली रूप से झुलस गया।घटना देर रात करीब दो बजे हुई।पीड़ित शबनम ने बताया कि उनके पति ट्रक चालक हैं और घटना के समय वह घर पर नहीं थे।शबनम अपने बच्चों के साथ घर पर सो रही थी।तभी उन्हें नीचे से जलने की गंध आई।नीचे जाकर देखा तो कमरे से आग की तेज लपटें उठ रहीं थीं।शबनम ने तुरंत घटना की सूचना डॉयल 112 पर पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में पड़ोसी अशफाक मामूली रूप से झुलस गया।पीड़ित परिवार के मुताबिक आग से करीब 50 हजार रुपए नगद,फ्रिज,कूलर,एलईडी टीवी,आलमारी,बेड,सोने चांदी के जेवरात,महत्वपूर्ण दस्तावेज और घर का राशन जलकर राख हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर प्रमुख समाजसेवी दीपक सिंह चौहान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।वहीं घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल सचिन गौतम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button